पखांजूर: शासकीय इंदरु केवट कन्या महाविद्यालय कांकेर में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा संस्थाओं के कार्यों,पैरालिगल वालेंटियर्स की भूमिका एवं विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शास इंदरु केवट कन्या महाविद्यालय कांकेर में शुक्रवार को 11 बजे से किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में उक्त शिविर में जानकारी दी गई.