बिजनौर: गांव फाजलपुर के जंगल में गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप, किसानों ने गुलदार का बनाया वीडियो
Bijnor, Bijnor | Sep 27, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में फजलपुर गांव के जंगल में शुक्रवार को समय 7:30 बजे गुलदार दिखाई देने से किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने चकरोड में गुलदार के चहल कदमी करते हुए वीडियो बना ली। किसानों ने घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी है। और वन विभाग की टीम जल्द ही पिंजरा लगाने की बात कह रही है।