बिजनौर: बिजनौर में देर रात नूरपुर मार्ग पर पैजानिया गांव के पास डीसीएम और तेज रफ्तार ट्रक की भीषण टक्कर
Bijnor, Bijnor | Sep 27, 2024 बिजनौर में बीती देर रात्रि नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजानिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक व डिसीएम की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा 3:30 बजे हुआ जब दोनों के चालक नींद में मशगूल थे। हादसे में ट्रक व डिसीएम क्षतिग्रस्त हो गये।और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों वाहनों के चालक व चालक परिचालक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।