बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त किए गिरफ्तार, भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Sep 26, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को 3 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस जनपद मुजफ्फरनगर के गांव पचेड़ा कला पहुंची वहां से संजीव व अनिल को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की है। और पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।