बिजनौर: गांव नारायणपुर में एक मकान की छत पर छलांग लगाते समय सरिया में फंसा बंदर, पशु चिकित्सकों की टीम ने मुश्किल से निकाला बाहर
Bijnor, Bijnor | Sep 26, 2024 बिजनौर जनपद के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव नारायणपुर में बृहस्पतिवार को करीब 12 एक मकान की छत पर चलांग लगाने के दौरान एक बंदर सरिया में फंस गया। सूचना के बाद सरकारी पशु चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन करके बंदर को सरिया से बाहर निकाला गया। इस दौरान और भी बंदर वहां पर इकट्ठा हो गए थे।