बिजनौर: नगीना निवासी दिव्यांग शख्स से एक व्यक्ति ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताकर की लाखों की ठगी, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
Bijnor, Bijnor | Sep 26, 2024 बिजनौर जनपद के नगीना थाना क्षेत्र के रहने वाले शादाब से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लकड़ा निवासी नरेंद्र ने खुद को पीएनबी बैंक बरुकी शाखा में बैंक का कर्मचारी बताकर लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर डाली। इस मामले में पीड़ित शादाब ने बृहस्पतिवार को 11 बजे जिलाधिकारी से मिलकर कार्यवाही की मांग की है।