बिजनौर: बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर कृष्णा कॉलेज के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर लगा लंबा जाम
Bijnor, Bijnor | Sep 26, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को शाम करीब 6:30 बजे नूरपुर मार्ग स्थित कृष्णा कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।