नर्मदापुरम: शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
रविवार को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जागरूकता और तंबाकू मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं,आमजन एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।