श्योपुर: छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, आरोपी फरार, शहर में मनचलों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी
श्योपुर। शहर में बीते दिनो मेला देखने गई महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही हैं, इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर किला स्थिति एक आरोपी साहिल को पकडने के लिए पुलिस की गाडियां इलाके में पहंुची लेकिन आरोपी पहले ही मौके से फरार हो गया था