बैराड़: बैराड़ तहसील में जनगणना अधिकारी द्रगपाल सिंह बैश ने पर्यवेक्षकों की बैठक ली, भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए
बैराड़ तहसील परिसर में मंगलवार शाम 4 बजे जनगणना पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश मौजूद रहे। बैठक मे चार्ज जनगणना अधिकारी द्रगपाल सिंह बैश ने समस्त पर्यवक्षको को निर्देशित करते हुए बताया कि नजरी नक्शा एवं एचएलबी 10 प्रतिशत भौतिक सत्यापन करे साथ ही खाली एवं लॉक मकानों के विजिट के निर्देश दिये।