गुमला: बाजार टांड़ में जलमीनार निर्माण प्रस्तावित, अतिक्रमण हटाने की मांग पर धरना जारी
Gumla, Gumla | May 22, 2026 गुमला शहर के शहीद चौक के समीप बाजार टांड़ में प्रस्तावित जलमीनार निर्माण स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने धरना-प्रदर्शन किया। तपती धूप के बीच जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने में वार्ड पार्षद अनिल यादव, वार्ड पार्षद मनीष हिंदुस्तान, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी सहित कई लोग शामिल हुए।