कुपोषण हारेगा, छत्तीसगढ़ जीतेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ प्रदेश के इस अभिनव प्रयास को देश के सामने रखा। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की इस पहल का जिक्र किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पोषण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शुरू किया गया यह अभियान स्वस्थ बचपन और सुपोषित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रख रहा है। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों और उनके परिजनों को पोषणयुक्त मुनगा पौधों का वितरण किया जा रहा है।
#HarGharMunga #PoshanAbhiyan #SwasthChhattisgarh #MannKiBaat #NarendraModi #VishnuDeoSai