धमतरी जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
इसी बीच, कुरूद के ग्राम नारी से एक ऐसा हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है,
जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बारिश के तेज बहाव के चलते
ग्राम नारी स्थित शराब दुकान की दीवार टूट गई,
जिससे दुकान के अंदर रखी शराब से भरी बोतलें पानी में तैरने लगीं।
जानकारी के मुताबिक, महज़ एक-दो दिन पहले ही
शराब दुकान में नया स्टॉक आया था, जिसमें से बड़ी मात्रा में माल पानी में बह गया।
उफनते पानी में तैरती शराब की बोतलों को पकड़ने के लिए लोगों में होड़ मच गई।
नारी पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई
और लोग उफनते पानी से बोतलें निकालने के लिए
अलग-अलग तरह के जुगाड़ लगाते नजर आए।
#badhmebahisharab #dhamtarinews #viralvideos #sharabbhattisebahisharab #gramenarimebahasharab