अररिया: मदनपुर में पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के 6 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 6, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर में पैसे को लेकर सोमवार की दोपहर 2 बजे के करीब दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में, एक पक्ष के 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.