लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक युवक ने दबंगों और उसकी प्रेमिका से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक ने इससे पहले डायल 112 पर कॉल कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन हालात काबू में आने से पहले युवक की हालत बिगड़ गई।