बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सहसवानी टोला में दबंगों ने व्यक्ति को मारी गोली
बारादरी थाना क्षेत्र के सहसवानी टोला में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पैसों के लेनदेन में व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।