सिराथू: नवरात्रि के चलते आईजी प्रयागराज ज़ोन ने कड़ा का किया निरीक्षण, एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रहे मौजूद
कड़ा में शीतला माता की शक्तिपीठ मन्दिर होने के कारण नवरात्रि के मौके पर भारी भीड़ जमा होती है और यहाँ मेला लग जाता है।हजारों की संख्या में रोज़ श्रद्धालु यहां आते हैं।मंगलवार शाम को आईजी प्रयागराज ज़ोन प्रेम गौतम मेले का निरीक्षण करने कड़ा पहुंचे थे।ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे हैं।