चरखारी: सीएचसी चरखारी में जन औषधि दिवस पर जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ हुआ
ʺदाम कम–दवाई उत्तमʺ थीम के तहत आयोजित होने वाले ʺजन औषधि दिवसʺ के मौके पर शुक्रवार समय तकरीबन साढ़े 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरखारी में जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया ने किया। पटेरिया ने कहा कि आज देश भर में 7 वां जन औषधिक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. पी.के. राजपूत सहित अन्य स्टाफ और भाजपाई मौजूद रहे।