चरखारी: चरखारी की कान्हा गौशाला का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखकर प्रभारी की सराहना
कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सुरेश पाल ने निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं’ खान–पान’,पेयजल’,सफाई आदि बेहतर होने पर गौशाला प्रभारी की सराहना की। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 518 गौवंश संरक्षित पाए गए। गौशाला के निरीक्षण में 23 गाय दुधारू मिली तथा उनसे निकलने वाले दूध की बिक्री गौशाला को स्वावलम्बन की ओर बढ़ता कदम बताया।