चरखारी: सूपा गांव में ईदगाह के पास किसान के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, लगभग डेढ़ लाख रुपए की गृहस्थी जलकर हुई राख
सूपा गांव निवासी रामबाई ईदगाह के पास कच्चे मकान में रहती है। गुरुवार समय तकरीबन 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते उसके मकान में आग लग गई। ग्रामीणों और अग्निशमन टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक मकान में रखी लगभग डेढ़ लाख रुपए की ग्रहस्ती जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।