चरखारी: काकुन पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
चरखारी के कीरतपुरा निवासी 40 वर्षीय बाबादीन अपने 4 वर्षीय मासूम पुत्र अवनीश को बाइक में बैठाकर बुधवार समय तकरीबन 10 बजे महोबा आ रहा था। तभी काकुन पेट्रोल पंप के पास अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की देखरेख में दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।