मंडला: फूल सागर के पास नेशनल हाईवे पर चलते ट्राला में लगी आग, वाहन जलकर खाक
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर फूलसागर के पास मोड़ पर रविवार शाम करीब 5.30 बजे एक चलते ट्राला में अचानक आग लग गई। घटना वेलवेदर स्कूल के सामने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला चल रहा था, तभी अचानक उसमें आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में ट्राला धू-धू कर जलने लगा।