कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने महिला थाने में तहरीर देकर सास, ससुर, देवर और देवरानी पर उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।