कामां: कामां पुलिस का लगातार ऑपरेशन एंटीवायरस जारी, दो लोगों को पकड़ा, पूछताछ जारी
थाना अधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कई गावों में दबिश दी और दो लोगों को पकड़ा। थाना अधिकारी ने बताया कि एसपी के निर्देशन में लगातार ऑपरेशन एंटीवायरस चला रखा है। उसी क्रम में कार्यवाही करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी पुलिस की कार्यवाही से मचा हड़कंप। शनिवार शाम 7 बजे तक दी गई दबिश।