गोरखपुर: साथियों संग मिलकर युवक को मारा-पीटा और मोबाइल लूटकर फरार हुए, एम्स पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बीते 09 मार्च को अभियुक्त अपने साथियों संग मिलकर वादी के साथ मारपीट किया,और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया था।प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर एम्स पुलिस अभियुक्त की तलाश में लगी हुई थी।और घटना से सम्बंधित वांछित अभियुक्त संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला थाना मुहआडीह जनपद देवरिया को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।