हजारीबाग शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित भारत रत्न,महामानव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा परिसर में रविवार को क़रीबन 2 बजे डीएमएफटी मद से बनने वाले पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के हाथों हुआ।