पचरुखी: उच्च माध्यमिक विद्यालय जसौली में योग शिविर का हुआ आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय जसौली में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग और स्वस्थ जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद, शिक्षक महेश सिंह, रामप्रवेश सिंह, सुजीत गुप्ता, मृत्युंजय महतो, अभय कुमार, रोजी कुमारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।