गोरखपुर: हाईकोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद मौजा बगही बारी में जमीन की हुई रजिस्ट्री, पीड़ित ने दी जानकारी
रानी रेवती देवी रवि प्रताप न्यास राज दरबार की जमीन कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के मौजा बगही बारी में स्थित है.जिसका मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है.इसको लेकर रविवार दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता के दौरान पीड़ित अमित कुमार सिंह ने बताया कि माo उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद 23 जुलाई 2025 को इस जमीन की रजिस्ट्री दिया गया है.