गोरखपुर: पुलिस ने चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का किया खुलासा, एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
2 जुलाई को पीड़ित ने बेलीपार थाने पर तहरीर देकर बताया कि 25 जून से 30 जून तक वह अपने भाई का इलाज करा रहे थे।इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा मकान में घुसकर लाखो के सोने के आभूषण और नगदी की चोरी को अंजाम दिया है।पुलिस ने गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 31 लाख के आभूषण,नगदी और 45 किलो गांजा बरामद किया है।रविवार दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता कर SSP ने दी जानकारी