गोरखपुर: गोरखपुर के बिरयानी बे में मंचूरियन खाने में हड्डी मिलने के मामले में नया मोड़, खाने में खुद हड्डी डालता दिखा युवक
आपको बता दे की 2 दिन पहले कैंट थाना क्षेत्र के शास्त्री चौराहे पर स्थित बिरयानी बे रेस्टोरेंट में वेज खाने में हड्डी मिलने का मामला सामने आया था जिसमें अब एक नया मोड़ आ गया है.अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खाना खा रहे युवक द्वारा खुद वेज खाने में हड्डी डालते हुए देखा जा रहा है.यह वीडियो रविवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं