नावानगर: नावानगर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, दोनों समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा
नावानगर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नावानगर व केसठ प्रखंड के दोनों समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने कहा कि ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व आपसी सौहार्द के बीच मनाया। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रख पर्व मनाए।