सिरौली गौसपुर: कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत कस्बा इचौली की महिला ने विपक्षियों पर जबरन धर्मांतरण के प्रयास का लगाया आरोप
कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत कस्बा इचौली की महिला ने विपक्षियों पर जबरन धर्मांतरण करने के प्रयास का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई जगहों पर महिला के द्वारा शिकायत की गई है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर मनोज कुमार ने बुधवार को बताया मामला मारपीट का था मुकदमा दर्ज किया गया था। दो लोगों को जेल भी भेजा गया था मामले की गहनता से जांच की जा रही है।