उचकागांव: जमसड़ में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की अलख जगाने के लिए दी गई श्रद्धांजलि
उचकागांव प्रखंड के जमसड़ टोला में देश की आजादी के लिए 1857 की क्रांति में फांसी की सजा पाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर व पितांबर को ग्रामीणों ने उनके शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सेनानी नीलांबर और पीतांबर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।