सतना: बिरला रोड स्थित किराना दुकान में चोरी, ₹1 लाख नकद व सामान पार, CCTV में कैद
कोलगवां के बिरला रोड में बीती रात एक किराना दुकान में चोरी हो गई । चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है । अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे एक लाख नकद और काफी तादात में महंगा किराना समान चुराकर भाग गए । मंगलवार की सुबह 11 बजे दुकानदार राकेश गुप्ता ने कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है लेकिन सीसीटीवी होने के बावजूद पुलिस चोरी का सुराग तक नहीं लगा पाई है ।