सड़क विहीन पहाड़ी गांवों की आवाज अब बुलंद होने लगी है। चमोली जिले के सकंड गांव से युवा नेता आशीष नेगी ने ‘हर गाँव सड़क अभियान’ का आगाज किया है। अभियान का मकसद वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित पहाड़ी गांवों की समस्याओं को सामने लाना और सरकारी तंत्र की जवाबदेही तय करना है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आशीष नेगी ने साफ कहा है कि जब तक हर गांव तक सड़क नहीं पहुंचेगी, तब तक यह आवाज नहीं रुकेगी। अब देखना होगा कि सरकार इस अभियान और ग्रामीणों की मांग पर क्या कदम उठाती है।