मुरैना नगर: एसपी ऑफिस के पास मोटर गैराज से हजारों रुपए का सामान चोरी, शटर के ताले तोड़कर चोर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-44 स्थित एसपी ऑफिस के पास बीती रात अज्ञात चोर एक गैराज के ताले चटकाकर उसमें से 6 से 7 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए।जब दुकानदार आज सुबह दुकान पहुंचा तब चोरी का पता चला।सूचना पाकर पुलिस मौक़े पहुंची ओर जांच पड़ताल शुरू की।वहीं पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर चोरी होने की सूचना दी है।