मुरैना नगर: पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, भाजपा कार्यालय के पास पत्थरों से भरे 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली पकड़े गए, ड्राइवर गिरफ्तार
मुरैना राजस्व,माईनिंग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार की शाम एनएच-44 हाईवे किनारे भाजपा कार्यालय के पास लगने वाली अवैध पत्थर मंडी पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने वहां से पत्थरों से भरे 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया ओर इनके ड्राईवरों को भी गिरफ्तार किया गया है।