राजगढ़: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, राजगढ़ में नशा मुक्ति व विकसित भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य पदयात्रा व दौड़ का आयोजन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे करीब भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नशा मुक्ति युवा फाॅर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत हेल्थ वाॅक एवं रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवक मौजूद रहे।