कुरावली: कुरावली तहसील में स्वगणना को लेकर आयोजित बैठक, जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए गए निर्देश
गुरुवार को स्वगणना अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर तहसील सभागार में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के एडीओ, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।