शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह एक बेंच पर बैठी हालत में एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पीएम हाउस पहुंचाया। इसी बीच मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके आधार पर अशोकनगर जिले के ईसागढ़ से परिजन शाम शिवपुरी पहुंचे और मृतक की पहचान अरुण 30 के रूप में हुई