जगदीशपुर: भागलपुर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिसिन पीजी शुरू, 5 सीटों पर नामांकन
नेशनल मेडिकल कमिशन ने भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी मेडिसिन विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दी है। 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया होगी। साथ ही अस्पताल में 30 बेड का नया वार्ड भी तैयार किया जाएगा।