बड़ी खबर: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली मारकर ह"त्या कर दी गई। अभिषेक अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और प्राइवेट काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार, वह अपनी बहन रेशम के ससुराल इब्राहिम नगर गए हुए थे। अभिषेक की शादी इसी साल 12 मई को हुई थी। उनकी पत्नी का नाम प्रीति कुमारी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, ह"त्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।