बाबई: मानागांव में फरियादी के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बुधवार को करीब 7 बजे माखननगर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी जगदीश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम मानागांव में सड़क पर आरोपियों ने फरियादी को रोककर उसके साथ अडीबाजी कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर संतोष बृजेश सुनील और अनिकेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अडीबाजी का मामला दर्ज किया।