महागामा: महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार 45 लाख 39 हजार रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास
Mahagama, Godda | Jul 21, 2026 महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान करीब 45 लाख 39 हजार 795 रुपए के विकास योजनाओं का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने किया। शिलान्यास के दौरान पीसीसी सड़क, नाला, चार दिवारी एवं नाला रिपेयरिंग कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़ कर एवं फीता काटकर किया गया।