@dgpup के अ0शा0 परिपत्र संख्या डीजी-चार-103(8)-94 दिनांक 03.05.2016 तथा अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या लॉजि०-एम०टी०-44/2025 दिनांक 11.05.2026 के क्रम में परिवहन संवर्ग के ऐसे मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन एवं मुख्य आरक्षी चालक, जिन्होंने अपने पद पर 07 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, को प्रोन्नत वेतनमान का पद प्रदान किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में #अपर_पुलिस_अधीक्षक, रामपुर द्वारा जनपद में नियुक्त ऐसे मुख्य आरक्षी चालक, जिन्होंने मुख्य आरक्षी चालक के पद पर 07 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, को मुख्य आरक्षी चालक (प्रोन्नत वेतनमान) प्राप्त करने वाले कर्मियों के कन्धों पर सितारे लगाकर उन्हें बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सेवाकाल में निरन्तर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
मुख्य आरक्षी चालक (प्रोन्नत वेतनमान) का पद प्राप्त करने वाले कर्मचारीगणः-
1.मुख्य आरक्षी चालक विजय सिंह
2.मुख्य आरक्षी चालक राजेन्द्र पाल सिंह
3.मुख्य आरक्षी चालक सतेन्द्र कुमार