कामां: कामां पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रक ज़ब्त किए, दो चालकों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए 2 ओवरलोड हाईवा ट्रकों को जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना कामां पुलिस द्वारा की गई, जहां पहाड़ी रोड पर खनन सामग्री से भरे ट्रकों को पकड़ा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार शाम 6 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी खनिज विभाग और परिवहन विभाग को भी सूचना दी गई।