#seraikella | #chandil : चांडिल बाजार में जर्जर जलनिकासी और कचरा प्रबंधन से जनजीवन प्रभावित, स्थायी समाधान की मांग तेज हुई...
#बिष्णु पद महापात्र 📲 9934893057 (wa)
सरायकेला-खरसवां जिले के चांडिल बाजार में जर्जर जलनिकासी एवं अव्यवस्थित कचरा प्रबंधन के कारण स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने तथा नियमित कचरा उठाव नहीं होने से कई स्थानों पर गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि समय रहते प्रभावी समाधान नहीं होने पर जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने तथा बाजार क्षेत्र में स्थायी स्वच्छता व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
#jharkhandnews
#kolhanupdate
#chandilnews
#suryodaysamvaad