डिंडौरी: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
कूड़ा गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पिकअप वाहन कि आमने सामने टक्कर हो गई जिसके चलते दो युवकों की मौके पर मौत हो गई कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11:00 दोनों शवों का जिला अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौपा। दरअसल छिंदगांव निवासी दोनों युवक शादी का कार्ड बांटकर गाड़ासरई से डिंडौरी आ रहे थे उसी दौरान सडक हादसा हो गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई ।