सुसनेर: गुराड़ी के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की मांग की
सोमवार दोपहर 3 बजे ग्राम गुराड़ी के ग्रामीणों ने डग रोड स्थित तहसील कार्यालय में तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। सर्वे नंबर 146-147 की जमीन गुराड़ी और श्यामपुरा के कांकड़ पर स्थित है। आरोप है कि श्यामपुरा के कुछ लोग इस जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। गांवों के बीच विवाद न बढ़े इसलिए अतिक्रमण मुक्त करे।