होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम विधायक ने भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा की
नर्मदापुरम विधायक डॉ.शरण शर्मा ने बुधवार को भोपाल पहुंचकर मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर चर्चा की दौरान विधायक ने नर्मदापुरम क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और विभिन्न लंबित योजनाओं पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। इसमें बुनियादी ढांचे, जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने जैसे विषय शामिल रहे।